फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी व 10 लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/मंगुरा बाजार (गोंडा)। दो थाना क्षेत्रों में दो घरों से बुधवार रात चोरों ने 40 हजार की नकदी व 10 लाख के गहने पार कर दिए। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के दतौली तेंडु़वाका गांव के श्याम बहादुर शुक्ला ने बताया कि वह मनकापुर कस्बे के जवाहर नगर में रहते हैं। बुधवार रात वह अपने घर में सो रहे थे तभी चोर घर के कमरे में घुस आए और संदूक में रखे 40 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गए। श्याम बहादुर ने चोरी गए गहनों की कीमत पांच लाख रुपए बताई है। उन्होंने कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी है। कोतवाल मनकापुर दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
दूसरी घटना में थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के बकसैला गंाव के गिरिजा शंकर मिश्र ने बताया कि बुधवार रात चोर घर में घुस आए और कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। उसमें सोने-चांदी के गहने रखे थे। गिरिजा के मुताबिक, चोरी का पता गुरुवार सुबह तब चला जब उनकी बेटी रीता कमरे की सफाई करने पहुंची। टूटा हुआ संदूक घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। चोरी गए गहनों की कीमत पांच लाख रुपए बताई है। इस मामले में गिरिज ने थाना उमरी बेगमगंज में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें