फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्च निकाल रोजगार सेवकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में पैदल मार्च निकालकर रोजगार सेवकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। लखनऊ में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में रोजगार सेवक लामबंद हो गए हैं। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर रोजगार सेवकों ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार को पैदल मार्च के बाद कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच रोजगार सेवकों का जत्था धरने पर बैठ गया। धरने में रोजगार सेवक संघर्ष समिति के पदाधिकारी असलम, नंदकिशोर, अफजाल व वरुण ने कहा कि 25 सितंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में पुलिस ने बर्बरता के साथ निहत्थे रोजगार सेवकों की पिटाई की और 91 ग्राम रोजगार सेवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जो लोकतंत्र की हत्या के समान है। जिन पुलिस कर्मियों ने रोजगार सेवकों पर लाठीचार्ज किया है उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। संगठन के प्रतिनिधियों और जेल भेजे गए 91 ग्राम रोजगार सेवकों के खिलाफ फर्जी केस वापस लेकर न्यायिक जांच कराई जाए। रोजगार सेवकों की नौ सूत्री मांगें तत्काल पूरी की जाएं। धरने को कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, हलीम, कुतबुतद्दीन, नाजिर, गया प्रसाद, राजेश, प्रशांत सोनी आदि ने संबोधित कर 12 अक्तूबर को विधानभवन का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें