लखनऊ। जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर प्रॉपर्टी डीलर ने 19 लोगों से 1.81 करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ितों में से एक महिला ने एडीसीपी दक्षिण के आदेश पर पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बलिया के कुरेजी में रहने वालीं विभा सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में प्राॅपर्टी डीलर शरद कुमार से पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम में जमीन खरीदी थी। साथ ही प्रयागराज के अनिल कुमार, उन्नाव निवासी राम आशीष, सहित 18 लोगों ने भी साइट पर जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री के बाद विभा को पता चला कि शरद ने साथी दिव्यांशु शुक्ल के साथ मिलकर जाली दस्तावेज तैयार कर सभी पीड़ितों के प्लॉटों के कुछ हिस्से और नक्शे में दर्ज रास्ते की जमीन भी बेच दी है।