फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में फंसे 180 कामगार प्लेन से आए लखनऊ, खिले चेहरे, बिग बी को कहा शुक्रिया

Fri, 12 Jun 2020 10:46 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण महीनों से मुंबई में फंसे 180 कामगार जब गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरे तो सभी के चेहरों पर खुशी थी। सभी ने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहा। सुबह पौने दस बजे मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट अमौसी पहुंची।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसमें अधिकतर सैलून, टेलरिंग व मैकेनिक का काम करने वाले और उनके परिजन थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा की थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने 180 श्रमिकों को मुंबई से वापस उत्तर प्रदेश भेजने के लिए विमान में सीटें बुक कराई थीं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके शर्मा ने बताया कि मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 9905 सुबह करीब 9:45 बजे एयरपोर्ट पहुंची। जहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांचें की गईं, जिसके बाद उन्हें रवाना कर दिया गया।

 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार विमान में  बैठे, खिले चेहरे
नगमा खातून उन्नाव की रहने वाली हैं। बुधवार सुबह जब अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं तो उनकी खुशी देखने लायक थी। मगर रोजी-रोटी छिनने का दर्द था, लेकिन जीवन में पहली बार हवाई सफर की खुशी भी थी। कमोबेश ऐसी खुशी मुंबई से पहुंची फ्लाइट से उतरे अधिकतर यात्रियों के चेहरे पर थी।  
  
विज्ञापन

5 of 6
कामगार - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में नहीं मिल रही थी जगह
मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले इलियास मुंबई में दर्जी का काम करते हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनकी खुशी देखने लायक थी। उन्होंने बताया कि हाजी अली की रहमत से वह अपने घरों तक वापस पहुंच सके। उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी शुक्रिया अदा किया। इलियास ने बताया कि उन्होंने ट्रेन से भी वापस आने का प्रयास किया था, लेकिन जगह न मिलने सके कारण असफल रहे। इस बीच उन्हें इस विमान के बारे में जानकारी मिली तो पंजीकरण करा लिया। ऐसे ही गोंडा के आरिफ सलमानी ने बताया कि वह मुंबई में सैलून चलाते हैं। लंबे समय से लॉकडाउन में फंसे थे। मगर ऊपर वाले और बिग बी की मदद से वे अपने प्रदेश लौट सके हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोहा, कुवैत से पहुंचे यात्री
वहीं वंदे भारत मिशन के अंतर्गत गुरुवार को कुवैत व दोहा में फंसे भारतीयों को वापस लखनऊ लाया गया। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग, लगेज व इमीग्रेशन की जांच वगैरह की गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 9429 कुवैत से लखनऊ पहुंची। वहीं कतर एयरवेज की फ्लाइट संख्या QR 7487 से यात्री दोहा से लखनऊ आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें