फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में 18 प्रशिक्षु ईएमटी भर्ती, दो डिस्चार्ज

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के जेहटा स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज परिसर में बने 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ट्रेनिंग सेंटर में भोजन करने के बाद बीमार हुए 18 प्रशिक्षु ईएमटी शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती रहे। दो की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, जबकि चार प्रशिक्षुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी का कहना है कि बृहस्पतिवार को अस्पताल में 20 ईएमटी भर्ती हुए थे। इसमें दो की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, ठाकुरगंज अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया अस्पताल में भर्ती हुए तीनों ईएमटी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
ये ईएमटी हुए थे भर्ती
बलरामपुर अस्पताल में लक्ष्मी शंकर यादव (23), देवकी नंदन (30), लोकेंद्र कुमार (24), भजन लाल (32), निर्देश कुमार (21), अजय कुमार (30), हिमांशु सिंह (21), शिवम (26), सत्येंद्र सिंह (29), नंद किशोर मिश्रा (24), प्रदीप राजभर (26), राघवेंद्र सिंह यादव (22), पवन कुमार (21), भरत लाल (22), आकाश प्रताप (26), आकाश कनौजिया, प्रशांत कुमार यादव, श्याम वीर भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें