फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर के पति भी पॉजिटिव, 18 नए मरीज, 503 हो गई मरीजों की संख्या

Tue, 09 Jun 2020 11:39 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को 18 नए मरीज मिले। इनमें 11 यहीं के हैं, जिसमें से छह महिलाएं और पांच पुरुष हैं। ऐशबाग इलाके में चार और मामले सामने आए तो मुंबई से लौटे लविवि की प्रोफेसर के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली।

विज्ञापन


इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 503 हो गई है। इनमें से 359 यहीं के मूल निवासी हैं। बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक के परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक उनका ड्राइवर तो दो परिवार के सदस्य हैं। इससे पहले परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव निकल चुके हैं।

इसी तरह दो दिन पहले बलरामपुर अस्पताल में मौत होने के बाद पॉजिटिव पाए गए ऐशबाग के हबीब नगर निवासी मरीज के परिवार की भी चार महिलाएं संक्रमित निकली हैं। इसके अलावा आईटी चौराहे की इंद्रप्रस्थ इन्क्लेव निवासी और लविवि प्रोफेसर के मुंबई से लौटे पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस परिवार में वायरस मुंबई से लौटे व्यक्ति के जरिये ही आया है। हालांकि, यह अलग बात है कि इसका असर उसकी पत्नी में पहले हुआ। इसके अलावा मोहनलालगंज निवासी युवक संक्रमित निकला तो दिल्ली से लौटे ठाकुरगंज के दो युवक पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, वे नियमित तौर पर वहां नहीं रहते थे, इसलिए इन्हें प्रवासी नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन

आसपास के जिलों के सात निकले पॉजिटिव

पॉजिटिव मिले मरीजों में सात आसपास के जिलों के हैं। इनमें सऊदी अरब से लौटा देवरिया व दूसरा गाजीपुर का निवासी है। केजीएमयू में इलाज कराने आए हरदोई के दो, झांसी के एक और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती आजमगढ़ और फर्रुखाबाद के एक-एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

279 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने राजधानी में 279 नमूने लिए गए। 30 टीमों ने ऐशबाग की एलडीए कॉलोनी, न्यू भदेवा, भदेवा, प्रकाश पुरम, बिल्लौचपुरा आदि इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें