लखनऊ। प्रयागराज के चकदादनपुर हनुमान नगर निवासी ज्योति शुक्ला ने निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा महानगर थाने में दर्ज कराया है। इसमें गौतमबुद्धनगर सेक्टर- 79 निवासी देवव्रत कपूर को आरोपी बनाया है।
ज्योति महानगर इलाके में रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं। उनका कहना है कि देवव्रत लखनऊ में बीबीडी स्थित दयाल रेजीडेंसी में रहता है। उसने ओलंप ट्रेड नाम की साइट में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया था। निवेश के बदले में 35 लाख का चेक भी दिया था। बाद में पता चला कि उक्त खाता पहले ही बंद हो चुका है। ज्योति ने बताया कि देवव्रत पहले भी इस तरह से कई लोगों से ठगी कर चुका है।