फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजरतगंज थाने में जब्त 18 चार पहिया वाहन गायब, एफआईआर

Fri, 27 Dec 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरतगंज थाने में जब्त 18 चार पहिया वाहन गायब, एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली में जब्त किए गए 18 वाहन गायब हो गए हैं। इस संबंध में मालखाना प्रभारी की ओर से हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वर्ष 2009 में माल मुकदमाती और लावारिश मिले 36 चार पहिया वाहन तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अजीत सिंह चौहान ने ग्राम कचंनपुर मटियारी भिजवाए थे। वर्ष 2018 में इनकी सूची तैयार की गई तो पता चला कि 18 वाहन गायब हैं। 18 अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ वाहन नाले में दब गए हैं। इन वाहनों को निकलवाया जाएगा। पड़ताल में अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। मालखाना प्रभारी राकेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मालखाना की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में थाने से ड्यूटी लगाई जाती थी। इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त मध्य ने मामले की जांच की। इसके बाद उन्होंने एफआईआर के निर्देश दिए।

एडीसीपी मध्य के निर्देश पर वाहनों की सूची तैयार करने के लिए पुलिस टीम मटियारी मालखाना पहुंची। इस दौरान मिलान करने पर वाहन जीर्ण-शीर्ण, बेतरतीब और एक-दूसरे के पर लदे हुए मिले। यही नहीं, कुछ वाहन नाले में दबे थे, जिनका ब्योरा नहीं मिल पाया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2009 में वाहनों को सही ढंग से नहीं रखा गया था। तब से वर्ष 2018 तक वाहनों की सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों ने ठीक से निगरानी नहीं की।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों ने भी बरती लापरवाही

इस मामले में संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं मालखाना प्रभारियों ने भी वाहनों की देख रेख करने की कोशिश नहीं की। इसकी वजह से हजरतगंज थाने से संबंधित राजकीय संपत्ति वहां नहीं मिली। आरोप है कि अगर इन लोगों द्वारा ठीक से निगरानी की गई होती तो राजकीय संपत्ति का नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें