फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए साल पर 17,630 पर्यटक पहुंचे जू

Thu, 02 Jan 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जू में एक जनवरी को उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। नववर्ष के पहले दिन भले ही सूर्य के दर्शन काफी देर से हुए लेकिन चिड़ियाघर में दर्शकों के दर्शन बड़ी तादाद में हुए। सुबह से ही पर्यटकों की लंबी कतारें लगने लगीं। आलम यह रहा है कि मुख्य गेट से 500 मीटर के आसपास देर शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जू प्रशासन के अनुसार, नए साल के पहले दिन 17,630 दर्शकों ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का भ्रमण किया। वन्य जीवों के दीदार से लेकर बाल रेल के प्लेटफाॅर्म और सेल्फी पॉइंट पर दर्शकों की खूब भीड़ रही। बच्चों और बड़ों ने बब्बर शेर, जिराफ, जेब्रा, टाइगर, गैंडा, भालू और हिरन के मॉडलों के साथ फोटो खिंचवाई।

जू की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि परिसर का भ्रमण करते समय पांच से सात लोगों के बच्चे भीड़ में खो गए थे जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने खोजकर उनके माता-पिता के पास सकुशल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें