फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018 : दूसरे चरण में 17600 पुलिस कर्मियों का होगा प्रशिक्षण

Mon, 31 May 2021 09:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में 17600 पुलिस कर्मियों की भर्ती का पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। इसमें 5200 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती 2018 के तहत दूसरे चरण में 17600 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण निदेशालय ने पूरा शिड्यूल तैयार कर लिया है। प्रशिक्षण 28 जून से शुरु होगा।

विज्ञापन


प्रशिक्षण निदेशालय के सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण में नागरिक पुलिस के 17600 चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 5200 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं का प्रशिक्षण केंद्र अलग होगा। नए रंगरुटों के प्रशिक्षण के लिए कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीएसी और जिले स्तर पर 76 और प्रशिक्षण संस्थानों में 8 केंद्र बनाए गए हैं। 

जेटीसी आज से शुरू
जिन अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 28 जून से शुरु होगा उनका एक माह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरु हो रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपदों में जॉइनिंग दी जा रही है। जो अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं उन्हें अलग से जिले आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018 के तहत सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद 14000 चयनित अभ्यर्थियों के पहले बैच का प्रशिक्षण पिछले वर्ष नवंबर में शुरु हुआ था, जो अब पूरा हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें