फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 1746 नए मरीज, मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत राष्ट्रीय दर से अधिक

Mon, 19 Oct 2020 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में रविवार को 1746 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 3093 को डिस्चार्ज किया गया है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31495 रह गई है। जबकि 6685 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। प्रदेश में कुल 418685 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। रिकवरी रेट 91.64 प्रतिशत हो गया है। जो राष्ट्रीय रिकवरी रेट से ज्यादा है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 17 सितंबर को कोरोना संक्रमण पीक पर था। जिसमें 68235 केस आए थे। अब उसमें से संक्रमण लगभग 36740 कम हो गया है। इस तरह अब तक लगभग 54 प्रतिशत केस कम हुए हैं। इस समय प्रदेश के 31495 एक्टिव केस में से 14765 होम आइसोलेशन में है। यह संख् या कुल केस की 48.66 प्रतिशत हैं। अब तक कुल 255287 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन का फायदा लिया था। इनमें से 240522 ठीक होकर अपना आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके हैं। निजी अस्पतालों में 2561 लोग इलाज करा रहे हैं। रविवार को कुल 135506 नमूनों की जांच की गई।

जिलों में संक्रमण का हाल
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लखनऊ में 247, कानपुर नगर 50, प्रयागराज 115, गोरखपुर 128, गाजियाबाद 122, वाराणसी 87, नोएडा 124, मेरठ  84, बरेली 46, मुरादाबाद 11, अलीगढ़  16, झांसी 23, सहारनपुर 05, अयोध्या 09, बाराबंकी 05, आगरा 46, बलिया 16, लखीमपुर खीरी 27, शाहजहांपुर 06, देवरिया 09, मुजफ्फर नगर 10, जौनपुर 11, महाराजगंज 17, कुशीनगर 02, आजमगढ़ 07, हरदोई 05, रामपुर 05, मथुरा 26, इटावा 21, गाजीपुर 11, बस्ती 13, गोंडा 17, बुलंदशहर 13, प्रतापगढ़ 14, सीतापुर 16, उन्नाव 02, सुल्तानपुर 11, फर्रुखाबाद 16, पीलीभीत 08, चंदौली 12, रायबरेली 27, सिद्धार्थ नगर 14, बहराइच 15, सोनभद्र 08, अमरोहा 03, बिजनौर 20, हापुड़ 12, बदायूं 06, मैनपुरी 08, कन्नौज 10, फिरोजाबाद 05, संत कबीर नगर 06, फतेहपुर 07, अमेठी 09, ललितपुर 08, मिर्जापुर 19, शामली 06, मऊ 17, जालौन 06, औरैया 20, संभल 03, बांदा 11, एटा 05, भदोही 11, कानपुर देहात 04, कौशांबी 15, बलरामपुर 05, आंबेडकर नगर 08, चित्रकूट 23, कासगंज 02, बागपत 02, हमीरपुर 02, हाथरस 01, श्रावस्ती 00 और महोबा में 05 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 28 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

नॉन कोविड अस्पतालों में बनेंगी पोस्ट कोविड केयर डेस्क

कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके मरीजों के लिए नॉन कोविड अस्पतालों में पोस्ट कोविड केयर डेस्क बनाई जाएगी। ठीक हो चुके मरीजों में सांस, डायबिटीज और अन्य बढ़ती दिक्कतों के इलाज के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश के नॉन कोविड अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं। 1 से 15 सितंबर के बीच डिस्चार्ज 80 हजार मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में टेलीफोनिक सर्वे किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों में अन्य बीमारियों की बढ़ती समस्या की जानकारी मिल रही है। इसीलिए पोस्ट कोविड केयर डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला चिकित्सालयों को नॉन कोविड अस्पताल बनाया गया है। इन सभी में पोस्ट कोविड केयर डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नॉन कोविड अस्पतालों में भी डेस्क बनेगी। ऐसे मरीजों की मदद के लिए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीजों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितने प्रतिशत डिस्चार्ज लोगों में जटिलता या अन्य रोग के लक्षण आ रहे हैं।

संक्रमण दर में भी सुधार
यूपी में कोरोना मरीजों की घटती संख्या के बीच संक्रमण की दर में भी सुधार हुआ है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मार्च में कोरोना के केस शुरू होने से लेकर 31 मई तक यह दर 3.3 प्रतिशत थी। जून में यह बढ़कर 4.0 फीसदी हो गई। जुलाई में 4.2 और अगस्त में यह आंकड़ा 4.6 प्रतिशत हो गया था। सितंबर में संक्रमण दर घटकर 4.0 और अक्तूबर में 2.1 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में ठीक हुए 50 हजार से अधिक कोरोना मरीज

चिकित्सा शिक्षा विभाग के 52 मेडिकल कॉलेजों में 50 हजार से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन कोरोना संक्रमित मरीजों में से 85 प्रतिशत से अधिक मरीज कोमॉरबिडिटी यानी कि मधुमेह, किडनी, हृदय रोग जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।   

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि केजीएमयू में 2100, प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में 1800, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ग्रेटर नोएडा में 1700 से अधिक मरीजों का इलाज कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। निजी मेडिकल कालेजों में तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज मुरादाबाद में सर्वाधिक 3200 मरीजों, एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ में 2400 से अधिक कोविड मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज करते हुए डिस्चार्ज किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेजों में स्थापित लैब व अन्य सरकारी लैब में 50 लाख से ज्यादा आरटीपीसीआर जांच की जा चुकी है। केजीएमयू में छह लाख, एसजीपीजीआई और डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चार-चार लाख, बीएचयू व मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन-तीन लाख से अधिक जांच की गई हैं।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग वर्चुअल आईसीयू, इलेक्ट्रॉनिक कोविड केेयर सर्पोट सिस्टम, प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से कोविड-19 की मृत्युदर को प्रदेश में कम करने में सफल रहा है। इस समय प्रदेश में केस फर्टिलिटी रेट- सीएफआर या फिर मरीजों की मृत्युदर 1.46 प्रतिशत है। पिछले सप्ताह में साप्ताहिक सीएफआर 1.62 प्रतिशत से घटकर 1.45 प्रतिशत रह गया है। इसके अलावा प्रदेश में चार हजार से अधिक आईसीयू बेड तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित मानव संसाधन व अन्य उपकरणों में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें