फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में बीते 24 घंटे में 174 नए कोरोना संक्रमित मिले, 254 हुए डिस्चार्ज

Tue, 29 Jun 2021 10:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना लगभग नियंत्रण में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में नए वैरिएंट 'डेल्टा+' से निपटने को लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बीते 24 घंटे में 2 लाख 37 हजार 783 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसी अवधि में 174 नए संक्रमित सामने आए हैं जबकि 254 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.1% से भी कम स्तर पर आ चुकी है, जबकि रिकवरी दर 98.5% से बेहतर हो रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में कुल एक्टिव केस घटकर 2,946 रह गए हैं। 1,810 लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में हो रहा है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टेस्ट हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में अफसरों को आदेश दिया कि देश के अनेक राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट 'डेल्टा+' से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार का वैरिएंट पहले की अपेक्षा कहीं अधिक खतरनाक है। हमें विशेष सतर्कता बरतनी होगी। विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप बिना देर किए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

कोरोना वायरस के गहन अध्ययन-परीक्षण के लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा बढ़ाई जा रही है। विगत दिनों आईजीआईबी, नई दिल्ली में कराए गए साढ़े 05 सौ सैंपल परीक्षण के दौरान किसी में भी कोरोना वायरस के डेल्टा+ वैरिएंट  की पुष्टि नहीं हुई। 80 फीसदी सैम्पल कोविड की दूसरी लहर के डेल्टा वैरिएंट के ही पाए गए।

जीनोम परीक्षण प्रक्रिया को और तेज कराया जा रहा है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीएचयू वाराणसी, केजीएमयू लखनऊ और सीडीआरआई, आईजीआईबी, दिल्ली के सहयोग से वायरस के जीनोम परीक्षण प्रक्रिया को और तेज कराया जा रहा है। अध्ययन की यह रिपोर्ट डेल्टा+ वैरिएंट से बचाव के लिए प्रबंधन में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण सर्वोत्तम सुरक्षा कवर है। प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 44 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। उन्होंने आदेश दिया कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्तियों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

121 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं

ऑक्सीजन जेनेरेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए तेजी से कार्य जारी है। कल क्रियाशील हुए हापुड़, सिद्धार्थ नगर और कुशीनगर के ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही अब तक 121 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। शेष निर्माणाधीन प्लांट के स्थापना की कार्यवाही तेजी से पूरी की जाए।

उन्होंने आदेश दिया कि बाढ़ व अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों पर सतत नजर रखी जाए। प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में तीन हजार से कम हुए एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस तीन हजार से कम हो गए हैं। मंगलवार को 174 नए मरीज मिले हैं, जबकि 254 डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में पिछले दो दिन से लगातार संक्रमितों की संख्या दो सौ से कम हो गई है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। 24 घंटों में 02 लाख 37 हजार 783 कोरोना की जांचें की गई. जिसमें 174 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। प्रदेश में  पॉजिटिविटी दर 0.1 प्रतिशत से भी कम स्तर पर आ चुकी है। रिकवरी की दर 98.5 प्रतिशत है। 

प्रदेश में एक्टिव केस 2946 हैं। नए मिले मरीजों में लखनऊ में 12, प्रयागराज में नौ, वाराणसी में 11, लखीमपुर में 13, मैनपुरी में नौ, आजमगढ़ में 12, मेरठ में चार, बरेली में तीन, मथुरा में तीन, गौतमबुद्ध नगर में सात, कानपुर में पांच, आगरा में तीन मरीज मिले हैं। इसी तरह अन्य जिलों में इससे कम मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में कुल 18 लोगों की मौत हुई है, जिसमें लखनऊ में सात, प्रयागराज में एक मुजफ्फरनगर में एक, मथुरा में एक, आगरा में एक, गाजीपुर में दो, बांदा में एक, सीतापुर में एक, सुल्तानपुर में एक, बस्ती में एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें