स्नातक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है। प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। 17 अगस्त से अभ्यर्थी फीस जमा कर सकेंगे। विवि के यूजी पाठ्यक्रमों में कुल 1363 सीटें है इसके लिए विवि में इस बार कुल 17173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका 13 अगस्त है। प्रवेश के लिए मेरिट सूची जल्द ही जारी की जाएगी। (संवाद)