फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी-शिक्षकों का जनवरी से फिर आंदोलन का एलान

Fri, 14 Dec 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
pension
विज्ञापन
कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच पुरानी पेंशन बहाली पर विचार के लिए बनाई गई आठ सदस्यीय समिति की अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट है। मंच की गुरुवार को हुई बैठक में समिति और सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंच में शामिल 120 संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनवरी तक यदि पुरानी पेंशन बहाली पर कोई फैसला न हुआ तो जनवरी के अंतिम सप्ताह में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाला जाएगा। फिर भी बात नहीं बनी तो फरवरी में मंच की उच्चाधिकार प्राप्त समिति बैठक कर दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला करेगी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में हुई इस बैठक में निर्णय लिया कि जनवरी में होने वाले धरना-प्रदर्शन से पहले पदाधिकारी फिर प्रदेश का दौरा करेंगे और जगह-जगह सरकार के रवैये के बारे में बताएंगे। मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि सरकार की असंवेदनशीलता से कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों में नाराजगी है। कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल पर जाएंगे। इसलिए उचित होगा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लेकर हो रहे आंदोलन को कुचलने की कोशिश न करे।

सरकार ने आंदोलन को कुचलने की कोशिश की तो नतीजे ठीक नहीं होंगे। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन मंत्री संजीव गुप्त ने कहा कि सरकार कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों को उनके हक और अधिकार से वंचित नहीं कर सकती। बैठक को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष राकेश त्यागी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी, शिक्षक संघ के संजय सिंह, अटेवा के पूर्व प्रांतीय मंत्री प्रदीप कुमार सिंह समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें