फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक का मोबाइल नंबर हैक कर मैनेजर से मांगी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। हैकर ने पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप के मैनेजर को फोन कर पूछा कि कितने रुपये तुम्हारे पास हैं। पांच मिनट में फोन करके बताओ। मैनेजर को शंका हुई तो उसने पूर्व विधायक से बात की। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे लखनऊ में है। फोन नहीं मिलाया है। जानकारी पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह और एसओ धनंजय सिंह ने पेट्रोल पंप पहुंचकर मैनेजर से घटना के बारे में जानकारी की। ऊंचाहार थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय पाल सिंह का अरखा के पास पेट्रोल पंप है। मंगलवार शाम उनका मोबाइल नंबर 9839022000 हैक कर लिया गया। हैकर ने उनके पेट्रोल पंप मैनेजर को ज्ञानेंद्र सिंह को फोन किया कि मैं पूर्व विधायक बोल रहा हूं। कितने रुपये तुम्हारे पास हैं, पांच मिनट में फोन करके बताओ। मैनेजर ने फोन करने वाले हैकर की आवाज रिकॉर्ड कर ली। आवाज को सुना तो उसे शंका हुई। एक घंटे बाद मैनेजर ने पूर्व विधायक से उनके दूसरे नंबर से संपर्क किया। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने फोन नहीं किया है। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक का मोबाइल नंबर हैक किया गया था। नकदी पूछकर उसे लूटने की योजना था, लेकिन मैनेजर की सजगता से घटना नहीं हो सकी। एफआईआर लिखकर हैकर को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पूर्व विधायक का कहना है कि उनके मोबाइल नंबर को हैक किया गया था। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें