फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन



सीतापुर। दिन में तपिश और उमस से बेहाल लोगों को देर शाम तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश ने राहत प्रदान की। बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया तो पारा भी एक डिग्री लुढ़क गया। रविवार को दिन में पारा जहां 39 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं तेज हवाएं चलने तथा बारिश के बाद पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पहुंच गया। जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है।


रविवार की सुबह मौसम रोज की तरह तल्ख रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने भीषण गर्मी का अहसास कराया। दिन चढ़ने के साथ मौसम के तेवर तीखे होते रहे। दोपहर में सूरज जैसे आग उगलने लगा। गर्मी के तेवर देख लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन



संडे की छुट्टी ज्यादातर लोगों ने घर में ही रहकर बिताई, जिसके चलते शहर में दोपहर को सन्नाटा पसरा नजर आया। सूरज ढलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। लेकिन उमस भरी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका।


देर शाम करीब 7:48 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं। जिले के नैमिषारण्य व मिश्रिख सहित कई इलाकों में बारिश तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम बदलने पर गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन



दिन के मुकाबले मौसम बदलने के बाद पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें