फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दुकानें व 10 मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज/हुजूरपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की लपटों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को आग की लपटों ने रुपईडीहा और हुजूरपुर क्षेत्र में कहर बरपाया। पांच दुकानें और 10 मकान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


नौ लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। नकदी समेत सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।

रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज के हनुमान चौराहे पर निजामुद्दीन और सलामुद्दीन गल्ले का व्यापार करते हैं। रविवार देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। जिससे दुकानें जल उठी।
विज्ञापन


व्यवसायी भाइयों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन आग की लपटों ने पड़ोसी सुंदर सिंह के होटल को आगोश में ले लिया।

पूरा होटल जलकर राख हो गया। चपेट में अभय पाठक की पान की दुकान, रामनिवास व अनीस की गुमटी व परचून की तीन दुकानें आ गईं। 10 हजार रुपये नकदी समेत सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

लगभग ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, हुजूरपुर थाना अंतर्गत लौकाही गांव निवासी तिलकराम के घर रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।

सफल न होने पर भागकर जान बचाई। गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक लपटों ने पड़ोसी हरिशचंद्र, लालता प्रसाद, रामकुमार, राजेश, अखिलेश, अरुण कुमार, दिनेश, वीरेंद्र, चमेला समेत 10 लोगों के मकान राख में तब्दील हो गए। सूचना पाकर क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें