फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स से बाहर के प्रश्न पूछने पर भड़के अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों की वार्षिक परीक्षा दो दिन पूर्व हुई। परीक्षा में संस्कृत विषय में पाठ्यक्रम से इतर प्रश्न पूछे गए। इससे प्रशिक्षु शिक्षकों की तैयारी धरी रह गई। परेशान प्रशिक्षु शिक्षकों ने इस मामले में जिलाधिकारी को सोमवार को पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर पुन: परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिले के सीमांत महाविद्यालय रुपईडीहा व अन्य शिक्षण संस्थानों में डीएलएड पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है। इस समय वार्षिक परीक्षा चल रही है। दो दिन पूर्व संस्कृत विषय की परीक्षा हुई थी, जिसमें निर्धारित पाठ्यक्रम से इतर प्रश्न पूछे गए। इससे प्रशिक्षु शिक्षक प्रश्नपत्र देखकर परेशान रहे।

पाठ्यक्रम से अलग प्रश्न पत्र के मामले में सोमवार को जिले के प्रशिक्षु शिक्षकों ने सीमांत महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षक शिवाजी पोरवाल, अलहम जफर, सद्दाम हुसैन कुरैशी और रजनीश कसौंधन की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मामले की जांच कराकर नए सिरे से संस्कृत की परीक्षा कराने की आवाज उठाई।
विज्ञापन


इस मामले में सभी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान शुभम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, शैलेष पांडेय, विजय सोनकर, राजेश कुमार, रिजवाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें