फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में लोगों को योजनाओं का मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। लोक कल्याण मेले में 26 विभागों के स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बच्चे को अन्नप्रासन कराया तो एसडीएम ने प्रतीक स्वरुप एक महिला की गोदभराई की रस्म अदा कराई। तीन सौ पट्टाधारकों को भूमिधरी का दर्जा दिया गया। यहीं नहीं प्रोजेक्टर पर बच्चों को मूवी दिखाई गई तो प्रधानमंत्री आवास से लेकर पेंशन तक पाने वाले पात्रों का पंजीयन कराकर शीघ्र लाभ दिलाने में आयोजन सफल रहा। इस अवसर पर विधायक शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, जिलाधिकारी उदयभान त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचे इसके लिए तहसील स्तर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को स्थानीय तहसील के प्रांगण में आयोजित मेले में विभिन्न विभागों के 26 काउंटर लगाए गए थे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर 216 किसानों को भूमि का मालिक घोषित करके उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। मेले में पहुंचे नवागत डीएम उदयभान त्रिपाठी ने पहुंचकर स्टॉलों का निरीक्षण किया।
आवास के 465, शौचालय के 189, वृद्धा पेंशन के 23, विधवा के 25, दिव्यांग के 6 लोगों ने आवेदन किया। 650 लोगों को दवा का वितरण किया गया। वहीं 300 लोगों ने विभाग में विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल की। किसान पारदर्शी सेवा के लिए 320 लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें