फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगा पुलिस आवास, स्कूल व महिला थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस आवास, मार्डन थाना व स्कूल, महिला थाना के नए भवन बनने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए शहर में हाईवे किनारे भूमि का चिन्हीकरण भी कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन सबका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद बजट की स्वीकृति होने पर निर्माण कार्य शुरू होंगे। पुलिस महकमे में आवास से लेकर थाना व स्कूल बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। कर्मचारियों व उनके परिवार को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए शासन गंभीर है। एएसपी दिंगबर कुशवाहा व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को शहर में बनने वाले मार्डन थाना, स्कूल, पुलिस आवास व सदर मालखाना के लिए हाईवे किनारे जमीन का चिन्हीकरण किया। एएसपी ने बताया कि नौ जगहों पर भूमि देखी गई है जहां पर यह भवन बनेंगे। एएसपी ने कहा कि करीब दो सौ आवास बनेंगे जिनमें पुलिस कर्मियों के परिवार रह सकेंगे। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजकर धन की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के लिए जहां शहरी इलाके में एक मार्डन थाना व स्कूल बनेगा, वहीं सदर मालखाना भी बनाया जाएगा। इस मालखाने में जिले के समस्त थानों के माल को रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि मल्टी स्टोरी भवन में मालखाना व थाना और स्कूल बनेंगे जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

आवास विकास में महिला थाना, असेनी में पुलिस चौकी
शहर में आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के विकास भवन के पास महिला थाने का नया भवन बनेगा। वहीं असेनी के पास हाईवे पर एक नई पुलिस चौकी खोली जाएगी। इसके लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है।
विज्ञापन



एक साल में मिलेंगे एक हजार सिपाही
एएसपी ने बताया जिला पुलिस को बीते एक साल में करीब एक हजार नए सिपाही मिलेंगे। पुलिस विभाग में हुई भर्ती में पांच सौ सिपाही प्रथम चरण में मिल रहे हैं, जबकि दूसरे चरण में भी पांच सौ सिपाही मिलेंगे। एक साल के अंतराल में जिला पुलिस को करीब एक हजार सिपाही मिलने से पुलिसिंग में फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें