फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटे खंभे, कई गांवों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटे खंभे, कई गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन



अमावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार रात एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से बिजली के दो पोल टूट गए। तार के आपस में छूने से तेज स्पार्किंग हुई।


इससे उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल गया। इससे दो फीडर से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताआें के घरों की बिजली गुल हो गई।


मंगलवार सुबह मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का दावा है कि बुधवार तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।


क्षेत्र के नहरिया गांव के पास रात करीब दो बजे एक बेकाबू ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे दो पोल टूट गए।


पोल के टूटने पर हाईटेंशन लाइन के तीनों तार आपस में चिपक गए और तेज स्पार्किंग के साथ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


इसी बीच चालक ट्रक लेकर भाग निकला। रात में आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया गया तो पता चला कि इनकमिंग फीडर भी खराब हो गया।


इस इनकमिंग फीडर से रसेहता और अमावां फीडर निकले हैं, जो अभी तक बंद हैं। रात और दिन में भी बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



लोग गर्मी और पेयजल संकट से जूझे। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता सीताराम ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो पोल टूट गए हैं, जिन्हें बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन



इनकमिंग फीडर खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बुधवार तक बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें