फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल शुरू, इसी हफ्ते शुरू होगी डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल शुरू, सप्ताह भर में शुरू होगी डायलिसिस
विज्ञापन



रायबरेली। गुर्दे के रोगियों को डायलिसिस के लिए अब लखनऊ व अन्य बड़े शहरों के चक्कर लगाने के झंझट से मुक्ति मिलने वाली है।


जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट का ट्रायल शुरू हो गया है। उम्मीद है कि 10 अप्रैल से पहले डायलिसिस का काम शुरू हो जाएगा। अब तक डायलिसिस के लिए 100 से अधिक रोगी पंजीयन करा चुके हैं।


जिले में वर्तमान समय में 300 से अधिक गुर्दे के ऐसे रोगी हैं, जिन्हें डायलिसिस की जरूरत होती है। इन रोगियों को डायलिसिस के लिए लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद व अन्य बडे़ शहरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में डायलिसिस की सुविधा न होने के कारण रोगियों को अधिक रुपये खर्च करने के साथ ही परेशान भी होना पड़ रहा है।


शासन की मंशा पर जनवरी में प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया था। अब डायलिसिस यूनिट के ट्रायल का काम शुरू हो गया है। सारी मशीनें भी लग गई है। 10 अप्रैल से पहले रोगियों की डायलिसिस शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें