फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के डिब्बे को काटकर किया अलग, बहाल हुआ रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। गोंडा-लखनऊ रेलवे प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी तकनीकी खराबी से आगे नहीं बढ़ सकी। इस पर इंजीनियरों की टीम ने स्टेशन पहुंचकर जांच की तो पहियों में खराबी की बात सामने आई। मालगाड़ी के डिब्बे को काटकर उसे दो भागों में बांटा गया।
विज्ञापन


इसके बाद ही मालगाड़ी को रवाना किया गया। ट्रैक एक पर मालगाड़ी के खड़े होने से शनिवार रात आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना किया गया। रूट की ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा, यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गोंडा-लखनऊ प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के रूट नंबर दो पर बाराबंकी से गोंडा के लिए मालगाड़ी जा रही थी। स्टेशन पहुंचने से पूर्व मालगाड़ी के पहिये में आग लग गई। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन के गार्ड राकेश रावत ने शनिवार देर रात चालक को जानकारी दी।
विज्ञापन


चालक ने जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर लाकर ट्रेन को खड़ी कर दिया। स्टेशन मास्टर सुनील कुमार की सूचना पर इंजीनियरों की टीम शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन पहुंची। जांच में पता चला कि मालगाड़ी की एक बोगी के चार चक्कों की ब्रेक चिपक गई थी। चक्का गर्म हो गया और चक्कों में गड्ढे पड़ गए।

साथ ही उनमें आग व धुआं भी निकलने लगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के खड़े किए जाने के बाद उसे दो हिस्सों में बांटा गया। एक हिस्से को इंजन के साथ जोड़कर गोंडा के लिए रवाना किया गया।

रविवार को भी दूसरे प्लेटफार्म से गाड़ियों को भेजा गया। लखनऊ व सीतापुर जाने वाली गाड़ियां काफी प्रभावित हुईं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रविवार दोपहर बाद व्यवस्था सुचारु हो सकी है। इस दौरान यात्री भी काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें