फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सेना को डिलीवरी होने जा रहे ट्रक से मूर्तियां बरामद

विज्ञापन
कोतवाली के बाहर खड़ा ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद। अयोध्या के दंतधावन कुंड तिराहे से शुक्रवार की रात करीब 10 बजे पुलिस ने संगमरमर की मूर्तियों से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। ये ट्रक मध्यप्रदेश के जबलपुर से निकला था जिसकी डिलीवरी असम के नारंगिया कैंट में होनी थी। पुलिस ने इस मामले मेें ट्रक के ड्राइवर समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार व्हीकल फैक्टरी जबलपुर में सेना के लिए बने इस ट्रक की डिलीवरी असम के गोहाटी स्थित नारंगिया कैंट में होनी थी। रुपए कमाने के लालच में ड्राइवर मो. खलील ने जबलपुर से ही इस खाली ट्रक में संगमरमर की करीब 215 मूर्तियां लादीं थीं जिसे अयोध्या के एक मूर्तिकार के पास पहुंचाना था। इस ट्रक में उसके साथ जबलपुर से ही मूर्ति का एजेंट पांजीलाल बैठा हुआ था। शुक्रवार की रात इस ट्रक से अयोध्या के दंतधावन कुंड स्थित अनिल सोनी नामक मूर्तिकार के आवास पर मूर्तियां उतारी जा रहीं थीं। सूचना मिलने पर सीओ अयोध्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक समेत ड्राइवर व एजेंट समेत अयोध्या के मूर्तिकार को हिरासत में ले लिया।

सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सेना के ट्रक से अयोध्या में मूर्तियां लाई जा रही हैं। बताया कि सेल टैक्स व टोल टैक्स बचाने के लिए व चंद रुपए कमाने के लालच में ये धंधा काफी दिनों से हो रहा था। बताया कि सेल टैक्स विभाग के अधिकारी समेत मिलेट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


रूट बदलकर आए अयोध्या
सेना के ट्रक जब डिलीवरी के लिए निकलते हैं तो उसका रूट निर्धारित होता है। इस ट्रक को इलाहाबाद के रास्ते पटना होकर गोहाटी जाना था लेकिन ड्राइवर ने मूर्तियों को अयोध्या उतारने के चक्कर में इसे इलाहाबाद से अयोध्या की तरफ मोड़ दिया। ट्रक चालक मो. खलील का कहना है कि वो पिछले 8 साल से सेना की ट्रकों को पहुंचा रहा है और संबंधित रूट पर पड़ने वाली जगहों पर हमेशा खाली ट्रकों में भाड़ा लोड कर लेता था। इस बार भी जबलपुर से मूर्तियां लादी गई थी, मूर्तियों का एजेंट भी उसके साथ ट्रक से अयोध्या आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें