फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए देश भर में राम महोत्सव मनाएगी विहिप, ये है प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण के लिए माहौल बनाने की तैयारी में जुट गई है। विहिप ने 18 से 31 मार्च तक देश भर में राम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विहिप के कार्यकर्ताओं और संत-महात्माओं की टोलियां गांव-गांव जाकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का माहौल बनाएंगी। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने शनिवार को कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण होकर रहेगा, लेकिन इसके पूर्व देश भर के हिंदुआें में सामाजिक समन्वय स्थापित करना होगा। इसके लिए देश में पांच हजार स्थानाें पर 18 से 31 मार्च तक श्रीराम महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन


विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम जप समस्त बाधाओं को समाप्त कर समाज और राष्ट्र का उद्धार करने वाला विजय महामंत्र बन गया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के उडप्पी में विराट धर्मसंसद और बीते शुक्रवार को प्रयाग मे हुए संत सम्मेलन में भी निर्णय लिया गया कि 18 मार्च से 31 मार्च तक देश के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्राएं, श्रीराम चरित मानस का पाठ तथा संत-धर्माचार्याें का प्रवचन भी होगा। इस बार 1992 की तरह सर्वपंथों को भी इस धार्मिक महोत्सव से उनकी पूजा पद्धति जोड़कर इसे व्यापक गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें