फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बस, 16 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। घने कोहरे में दिखाई न पड़ने से ट्रक में एक रोडवेज बस घुस गई। हादसे में 13 यात्रियों समेत 16 लोग घायल हो गए। जरवलरोड थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर शनिवार रात कोहरे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन


एक गन्ना लदी बैलगाड़ी को डीसीएम ने ठोकर मार दी। मौके पर ही भैंसे की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। कुछ घायल निजी चिकित्सक के यहां चले गए।

तराई में मौसम के बदलाव के साथ ही कोहरा बढ़ना शुरू हो गया है। कोहरे के धुंध के बीच सड़क हादसों का सिलसिला भी तेज हो गया है। शनिवार रात गन्ना लादकर जरवलरोड आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चीनी मिल चौराहे के निकट पलट गई, जिससे बाईपास मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन


लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरवलरोड के तपेसिपाह गुलामपुरवा निवासी राजेंद्र (35) गन्ना लादकर बैलगाड़ी से जरवलरोड चीनी मिल की ओर जा रहा था। तभी धुंध के कारण तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। बैलगाड़ी में लगे एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र भी घायल हो गया।

रविवार सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गुप्ता ढाबा पर बस यात्रियों को लेकर रुकी थी। ढाबे से नाश्ता करने के बाद यात्रियों को लेकर बस रवाना हो रही थी। तभी गोंडा से लखनऊ जा रहे ट्रक की बस से टक्कर हो गई। बस में सवार 13 यात्री और ट्रक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

बस परिचालक सविता नंद दीक्षित ने बताया कि बस चालक इरफान सहित बस में सवार 13 लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। एक यात्री लायकराम का सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया। बस और ट्रक की टक्कर होने के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें