सुल्तानपुर। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर पर शुक्रवार की रात पुलिस अधीक्षक की गाज गिरी। एसपी ने मोतिगरपुर थानाध्यक्ष को करौंदीकलां थाने में उपनिरीक्षक बना दिया है, जबकि पुलिस लाइंस से तीन उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।
एक अन्य उपनिरीक्षक को करौंदीकलां से मोतिगरपुर थाने में उपनिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने शुक्रवार की रात थानाध्यक्ष धनंजय सिंह से एसओ की कुर्सी छीन ली।
एसपी ने एसओ धनंजय सिंह को करौंदीकलां थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया है। वहीं, करौंदीकलां थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रभाकांत तिवारी को मोतिगरपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।
साथ ही बेलहरी चौकी इंचार्ज रहे प्रवीण कुमार सिंह को मोतिगरपुर थाने का प्रभारी इंचार्ज बनाया है। पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक राधवेंद्र प्रताप यादव को चांदा कोतवाली में उपनिरीक्षक, पुलिस लाइंस से ही एसआई कमलेश कुमार को कादीपुर कोतवाली में उपनिरीक्षक और उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह को मोतिगरपुर थाने में सेकंड अफसर बनाया गया है।