फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर से निकाल खेत में फेंका 500 क्विंटल आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आलू का दाम गिरने से किसानों ने कोल्ड स्टोर में रखी आलू को ले जाने से हाथ खड़े कर दिए। आलू नहीं ले जाने पर स्टोर संचालक ने करीब 500 क्विंटल आलू खेत में फेंकवा दिया। स्टोर से थोड़ी दूर स्थित खेत में आलू बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन


कस्बे से थोड़ी दूर तिवारीपुर ग्राम पंचायत में स्थित कामद कोल्ड स्टोर में किसानों ने बीज बिक्री एवं खाने के लिए आलू को जमा किया था। समय आने पर आलू का दाम गिरता चला गया।

मौजूदा समय में पुरानी आलू का थोक दाम बाजार में चार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। भाव गिरने से किसानों ने स्टोर में रखा आलू लेने से मना कर दिया। काफी दिनों तक जब किसान सूचना के बाद भी आलू की निकासी के लिए कोल्ड स्टोरेज नहीं करने पहुंचे तो संचालक के सामने समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन


पड़ोस में स्थित राम निरंजन व पप्पू उपाध्याय के खेतों में आलू फेंक दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ गरीब तबके के लोग बड़ी आलू बीनकर उठा ले गए शेष आलू खेत में ही पड़ा है।

वहीं भादर दुर्गापुर कोल्ड स्टोर में रखी करीब 50 क्विंटल आलू भी किसानों ने ले जाने से हाथ खड़े कर दिए। किसानों की ओर से आलू निकासी नहीं करने पर मंशा कोल्ड स्टोर के संचालक ने उसे सफाई के समय खेतों में फेंकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें