फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों से रविवार दोहपर में खुद पर फायरिंग कर ली। उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला रायपुर राजा निवासी अंकुर (26) पुत्र अमर सिंह रविवार दोपहर में घर पर मौजूद था। दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी। परिवार के लोग दौड़े तो अंकुर लहूलुहान हालत में मिला। गोली उसके सीने को दाहिने तरफ चीरते हुए निकल गई। बेहोशी की हालत में अंकुर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुहेल खान ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकुर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। डॉ. सुहेल ने बताया कि मामले में जब पिता अमर सिंह से फायरिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अंकुर के खुद से गोली चलाने की बात बताई। चिकित्सक ने कहा कि गोली आरपार निकल गई है। घटना की सूचना पाकर कोतवाली देहात ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर मिलने पर उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। पिता का कहना है कि वह स्वयं नहीं जान पा रहे कि बेटे ने अपने ऊपर फायरिंग क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें