फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग गांवों में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई फर्राटा पंखा लगाते समय तो कोई वाशिंग मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

शीतलखेड़ा गांव निवासी गुड्डू (30) पुत्र रामदास शनिवार को कमरे में फर्राटा पंखा लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जब तक परिवारीजन उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना दरियावाखेड़ा गांव में हुई। गांव निवासी परमेश्वर यादव (45) घर में रखी वाशिंग मशीन को बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें