फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने की मां कात्यायनी की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्र के छठवें दिन देवी मंदिरों, घरों व देवी पंडालों में माता के षष्टम स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की गई। बुधवार से शहरी क्षेत्र के दुर्गा प्रतिमा पंडाल भी भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रशासन ने इसे देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध और चौकस कर दिए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व का उल्लास धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। देवी मंदिरों व पूजा पंडालों पर बज रहे भक्तिमय गीत लोगों को भक्तिभाव से सराबोर कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के काली मंदिर, टांडा रोड स्थित दुर्गा मंदिर, शहजादपुर शिवाला स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर परिसर स्थित देवी मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ पूजन-अर्चन किया। घरों में भी कलश रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा की। छठवें दिन भक्तों ने मां के षष्टम स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की। ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है, वहीं बुधवार से शहरी क्षेत्रों के देवी पंडाल भी आबाद हो जाएंगे। अकबरपुर, टांडा, जलालपुर समेत कई क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल बुधवार को खुल जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सभी क्षेत्रों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें