राजेसुल्तानपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षमय रहा है। उन्होंने देश में स्वच्छ एवं स्वतंत्र राजनीति की स्थापना के साथ-साथ गरीब तबके के लोगों के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन का सुझाव दिया था। आजीवन वे राष्ट्र हितों की लड़ाई लड़ते रहे। यह बातें बीते दिन क्षेत्र के पंडित रामलखन शुक्ल पीजी कॉलेज आलापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. उमानाथ दुबे ने कहीं। उन्होंने युवाओं से पंडित दीनदयाल के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर राकेश रंजन बक्शी ने भी दीनदयाल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. प्रवीण यादव, डॉ. जेबी सिंह, डॉ. ओएन सिंह, डॉ. ऋषिरंजन, डॉ. रीता सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर, आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में मरीजों को फल बांटै। इस मौके पर बृजेश शर्मा, हरिसेवक, रमेश उपाध्याय, भोले तिवारी आदि मौजूद रहे।