उम्र छिपाकर महज 17 साल की उम्र में ही ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने वाली ग्राम प्रधान को कोर्ट ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। अदालत ने मंगलवार को उसे बाल सुधार गृह लखनऊ भेजने का आदेश दिया।
मामला रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। चुनाव जीतने के बाद पोल खुलने पर कोर्ट के आदेश पर 12 मार्च को केस दर्ज हुआ था। ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए कम से कम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
चुनाव जीतने के बाद कुछ लोगों को लड़की की उम्र कम होने की जानकारी हुई तो विरोधी खेमे के क्रांतिवीर यादव ने डीएम व एसडीएम से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।