फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में हादसा, चार की मौत

Fri, 07 Nov 2014 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ से कुछ ही दूर रायबरेली जिले में शुक्रवार सुबह मातम पसर गया। गंगा स्नान के लिए लिए नाव पर सवार होकर जा रहे लोगों का इंतजार मौत कर रही होगी, किसी ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन


रालपुर घाट के पास अचानक नाव पलटी और ग्रामीणों की सारी मौज-मस्ती मातम में तब्दील हो गई।

दरअसल, घटना सरेनी थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार सुबह गंगा नदी के रालपुर घाट पर स्नान करने गए 17 लोगों से भरी नाव पलट गई। इससे उसमें सवार सभी लोग पानी में डूब गए।

पांच लोगों को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन चार लोगों की डेड बॉडी ही निकाली जा सकी। गेंगोसो और शिवपुरी घाटों से दो छात्रा और एक छात्र समेत चार लाशें बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन


छात्रा शिल्पी (20) एमए द्वितीय वर्ष और सूरज (16) कक्षा नौ में पढ़ता था। तीसरी लाश रौनक (12) की बरामद की गई है।

आठ लोग अब भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी कंजास गांव के हैं और सुबह पांच बजे गंगा नहाने गए थे। बाकी बच्चों की खोजबीन के लिए दो स्टीमर और कई गोताखोर लगाए गए हैं।

जगह-जगह जाल डाले गए हैं। डीएम महेंद्र कुमार, एसपी एन कोलांची प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ लापता लोगों की खोजबीन कराने में लगे हुए हैं। उधर घटना के बाद से कंजास गांव में घरों में कोहराम मचा है। रायबरेली में हुई इस घटना का मुआयना करने सोनिया गांधी के पहुंचने की भी खबर है।
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी रायबरेली पहुंच गई हैं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें