फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में फिर से मिल रहे कोरोना के मरीज, 17 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए, मुस्तैदी बढ़ी

Tue, 05 Jan 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पारा रोड स्थित शुक्ला विहार में बांस-बल्लियां लगाकर बैरीकेडिंग की गई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में 12 परिवारों में दो-दो कोरोना मरीज मिले और पांच परिवारों में दो से अधिक पॉजिटिव निकले। इसके बाद 17 नए कंटेनमेंट जोन बनाकर प्रशासन को सूची भेज दी गई। मरीजों के घरों के आसपास निगरानी कड़ी की जा रही है, ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

विज्ञापन


जिस इलाके में कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। अभी तक ऐसे 50 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि 17 नए कंटेनमेंट जोन में नगर निगम और पुलिस बैरिकेडिंग सहित सख्ती करेगी।  मरीजों के घरों के आसपास कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर करीब डेढ़ सौ लोगों के सैंपल लिए गए।

मकान के बाहर चिपकाया स्टीकर

चिनहट की आदर्श कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोगों के पॉजिटिव आने पर मकान के बाहर स्टीकर चिपका दिया गया। हालांकि, अभी तक बैरिकेडिंग नहीं की गई है। चेतावनी दी गई कि पड़ोसियों ने बाहर निकलने की शिकायत की तो बांस-बल्ली लगाकर घर को बंद कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को यहां 37 लोगों के सैंपल लिए थे, लेकिन सोमवार को कोई पॉजिटिव नहीं मिला।

सैंपल निगेटिव निकलने से राहत
अलीगंज सेक्टर-सी में दो परिवार के एक-एक सदस्य संक्रमित निकले। इन परिवारों और बगल में रहने वालों के सैंपल लिए गए हैं। यहां 88 लोगों के सैंपल लिए गए थे। दूसरे दिन सभी निगेटिव निकले तो राहत मिली। दोनों मकानों पर स्टीकर चिपकाया गया है, लेकिन अभी बैरिकेडिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन

हॉटस्पाट पर की जा रही बैरिकेडिंग

नगर निगम ने अब तक शहर में हॉटस्पॉट इलाकों के चिह्नित 57 स्थानों पर बल्लियों से बैरीकेडिंग की है ताकि आवागमन बंद रहे। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन स्थानों की सूची भेजी जा रही है, बल्लियों को लगवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें