फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाल वैज्ञानिकाें के 17 मॉडलों को शीर्ष स्थान

Fri, 25 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में चयनितों को किया गया सम्मानित। स्रोत:
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के होनहार विद्यार्थियों ने बाल वैज्ञानिक बनकर नवाचार मॉडलों की प्रस्तुति दी। किसी ने गेहूं धुलाई मशीन तो किसी की छतरी सहित सौर स्ट्रीट लैंप का नवाचार प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को लगी इंस्पायर मानक जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में 161 नवाचारी मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। इनमें 17 नवाचार मॉडलों को शीर्ष स्थान मिला है, जिन्हें राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आंग्ल भारतीय विद्यालय की सह निरीक्षक मनीषा द्विवेदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित इंस्पायर मानक प्रदर्शनी के तहत आयोजित किया गया। इनमें जिले से कुल 281 मॉडलों के सापेक्ष में 161 नवाचारी मॉडलों को शो केश किया गया। डॉ. नवनीत और डॉ. अभिषेक पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। जबकि, डॉ. इंदू वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. बलराम प्रजापति, डॉ. वंदिता व अन्य निर्णायक मंडल के रूप में शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए इन मॉडलों का चयन
1. समीक्षा वर्मा

विद्यालय - बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज, लखनऊ
मॉडल - प्रेरणा एवं नवाचार

2. आख्या श्रीवास्तव
विद्यालय - डीपीएस जानकीपुरम लखनऊ

मॉडल - कार्बन पृथक्करण
3. शोभित राज

विद्यालय - जेएचएस सैंथलपूर्वा लखनऊ
मॉडल - गेहूं धुलाई मशीन

4. रुद्राक्ष तिवारी
विद्यालय - रामेश्वरम इंटरनेशनल एकेडमी लखनऊ

मॉडल - मोटरसाइकिल का सबसे अच्छा विकल्प - सोलर साइकिल
5. अभिराज श्रीवास्तव

विद्यालय - एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गोमती नगर
मॉडल - स्विम सेवर

6. पिंकी शर्मा
विद्यालय - गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चंदन नगर लखनऊ

मॉडल - मैगी शेड विक्रेता हेतु जादुई छाता
7. हिना

विद्यालय - कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरोजिनी नगर लखनऊ
मॉडल - अंधे व्यक्ति के लिए बाधा से बचने वाली कुर्सी

8. अपूर्व श्रीवास्तव
विद्यालय - लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट जानकीपुरम लखनऊ

मॉडल - संरक्षित टोपी
9. रूद्रवीर सिंह

विद्यालय - माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज महानगर लखनऊ
मॉडल - स्मार्ट अध्ययन हेतु चश्मा

10. सौम्या पटेल
विद्यालय - रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज लखनऊ

मॉडल - छतरी सहित सौर स्ट्रीट लैंप
11. मो हम्माद

विद्यालय - माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज महानगर लखनऊ
मॉडल - स्मार्ट कॉम्बैट शूज विद जी पी एस एंड पिजोएलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी

12. मो अनस
विद्यालय - एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ

मॉडल - कूलिंग सिस्टम टू प्रीवेंट सी एन जी सिलेंडर ओवरहीटिंग एंड एक्सप्लोजन
13. मान्या श्रीवास्तव

विद्यालय - सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस, इंदिरा कैनाल, लखनऊ
मॉडल - कन्वीनिएंट लैडर फॉर क्लाइंबिंग टू द अपर बर्थ

14. अथर्व
विद्यालय - सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन प्रियदर्शिनी कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ

मॉडल - एबिलिटी ए आई फॉर डिसेबल
15. पिंकी वर्मा

विद्यालय - स्वतंत्र इंटर कॉलेज स्नेह नगर आलमबाग लखनऊ
मॉडल - टीजर गन फॉर वूमेन सेफ्टी

16. दिशा
विद्यालय - राजकीय बालिका हाईस्कूल, धनुवासाँड़, मोहनलालगंज, लखनऊ

मॉडल - धान पीटने की मशीन
17. तान्या सिंह

विद्यालय - ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल चिनहट लखनऊ
मॉडल - होम ऑटोमेशन सिस्टम विथ आईओटी

राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में चयनितों को किया गया सम्मानित। स्रोत:

राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में चयनितों को किया गया सम्मानित। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें