फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार के खाते से उड़ाए 17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल दुकानदार अनुज विश्वकर्मा निवासी कोटवा के खाते से जालसाजों ने 17 लाख 39 हजार रुपये पार कर दिए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि 21 फरवरी को उसका एटीएम कार्ड खो गया था। एटीएम कार्ड बंद कराने के लिए उसने बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुई। कुछ समय बाद दोबारा उधर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कार्ड ब्लॉक करने के लिए खाता संबंधित जानकारी हासिल कर ली।
दुकानदार ने बताया कि वह इसके बाद निश्चिंत होकर घर चला गया और बैटरी खत्म होने के कारण उसका फोन रात 10 बजे बंद हो गया। सोमवार सुबह फोन चालू होने पर उसके मोबाइल में बैंक से संबंधित 27 मेसेज मिले जिसमें उसके बैंक खाते से 27 बार में 17 लाख 39 हजार रुपये निकलने का विवरण दर्शाया गया था। दुकानदार का कहना है कि उसने बैंक जाकर अपने खाते की जांच की तो उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। दुकानदार ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें