फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में डेंगू के 17 मरीज मिले, सबसे ज्यादा मरीज अलीगंज में

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में शनिवार को 17 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। खास बात यह है कि वीआईपी इलाकों में डेंगू का अत्याधिक प्रकोप है। सबसे ज्यादा अलीगंज में पांच लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। आलमबाग के चन्दरनगर में चार लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वहीं इंदिरानगर और सिलवर जुबली इलाकें में तीन-तीन लोग डेंगू की जद में आ गए हैं। सरोजनीनगर व रेडक्रास में एक-एक लोग डेंगू की जद में आ गए हैं। सितंबर में सबसे अधिक लोगों को डेंगू का डंक चुभा है। इस माह लगभग 194 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इन लोगों में प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से कम है।
विज्ञापन

डीजी ने किया फैजुल्लागंज का निरीक्षण
डीजी हेल्थ डॉ. डा.पवन कुमार अरुण ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र फैजुल्लागंज दाऊदनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सक अधिकारी डा. एन बी सिंह उपस्थित थे। निरीक्षण के समय महानिदेशक ने स्वास्थ्य शिविर कैंप पर दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी हासिल किया। टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें