फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद जेल में बंदी का जन्मदिन मनाते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिला कारागार में निरुद्ध 50 हजार के इनामी व गैंगस्टर के आरोपी ने जेल में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो शनिवार को हड़कंप मच गया। हरकत में आए जेल प्रशासन ने शनिवार को सुबह बैरकों की तलाशी ली लेकिन, कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को सुबह डीएम, एसएसपी समेत भारी पुलिस बल द्वारा जिला कारागार में छापेमारी की गई थी। इस दौरान टीम को कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली थी। इसके दूसरे दिन ही शनिवार को जेल में निरुद्ध एक 50 हजार के इनामी के जेल में जन्मदिन मनाए जाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।

करीब एक मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि जेल की एक बैरक (जिस पर शहीद अशफाक उल्ला खां लिखा हुआ है) के सामने टेबल, पर केक रखा है। जेल में निरुद्ध गैंगस्टर आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह पहले केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाता है, फिर केक काटता है। यही नहीं वह आसपास मौजूद कुछ लोगों को केक भी खिलाता है। हालांकि केक खाने वालों की तस्वीरें वीडियो में स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


इस वीडियो में आरोपी शिवेंद्र सफेद-काली रंग की टी-शर्ट (जिसका कॉलर पीले रंग का) व हाफ पैंट पहने है। इस संदर्भ में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार का कहना है कि ये वीडियो एडिट किया गया लगता है। वीडियो वायरल होने की सूचना के बाद एक बार फिर आरोपी की बैरक की सघन तलाशी ली गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इस बीच जेल अधीक्षक बृजेश कुमार का कहना है कि जेल प्रशासन का कहना है कि मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन को पत्र लिखकर उनसे भी जांच का अनुरोध किया जाएगा।

जेलर ने रुपये लेकर उपलब्ध कराईं सुविधाएं
कोर्ट में शनिवार को पेशी पर आए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 23 जुलाई को उसका जन्मदिन था। जेलर ने एक लाख रुपये लेकर जेल में केक व खाने-पीने का इंतजाम किया था। शिवेंद्र ने बताया कि जन्मदिन मनाने के लिए केक के साथ ही जेलर ने उसे फोन भी उपलब्ध कराया गया था, जिससे वीडियो बनाया गया। उसने कहा कि जेल में पैसा देने पर सभी सुविधाएं मिलती हैं।

अतिरिक्त सुविधाएं न देने पर लगाए आरोप
मेरे ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मैं निजी कारणों से 21 जुलाई को अवकाश पर था। 23 जुलाई की देर रात वापस लौटा हूं। शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने छापेमारी भी की थी। तब आरोपी ने उनसे कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई। आरोपी जेल में अतिरिक्त सुविधाएं चाहता है, जो उपलब्ध न कराने पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विनय कुमार दुबे, जेलर, फैजाबाद जिला जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें