हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, मवेशी की मौत
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों पर गिर गया। इससे एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया।
धुराई गांव निवासी रामश्री पासी पत्नी राम बहादुर पासी ने बताया कि बुधवार की रात उसके दरवाजे के सामने से निकली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर दरवाजे पर बंधी दो भैंसों के ऊपर गिर गया।
इससे एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी झुलस गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पशु चिकित्साधिकारी खीरों डॉ. पंकज पटेल को मौके पर भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच कर पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।