छात्रा के साथ रेप, आरोपी को घरवालों ने दबोचा
बहराइच। घर में अकेली सो रही कक्षा तीन की छात्रा से बुधवार रात गांव के ही एक युवक ने रेप किया। छात्रा के चीखने पर दौड़े परिवारीजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रेप व पाक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
थाना नवाबगंज अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण हरियाणा में नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला बुधवार रात को घर से कुछ दूर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
कक्षा तीन में पढ़ने वाली उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। रात 10 बजे के आसपास गांव निवासी तिलक राम घर में घुस आया।
उसने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। किसी तरह किशोरी मुंह से कपड़ा निकालकर किशोरी ने शोर मचाया तो घर के दूसरे हिस्से में सो रहे उसके चाचा व परिवार के अन्य सदस्य दौड़े।
आरोपी तिलक राम को मौके पर ही दबोच लिया गया। सूचना थाने पर दी गई। प्रभारी निरीक्षक केके यादव ने बताया कि, पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी तिलकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।