फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डअप की घटना में थानाध्यक्ष नपे, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज
विज्ञापन

सीतापुर/मानपुर। मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात रोड होल्डअप की घटना में थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में उनको तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि बीते मंगलवार रात मानपुर थाना क्षेत्र के इटदहा के पास सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिए थे। बाद में रोड होल्डअप करते हुए 26 राहगीरों से लूटपाट की थी। देर रात इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपी आनंद कुलकर्णी खुद ही मानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो एसपी को रास्ते में रोड गश्त नहीं मिली, वहीं जब थानाध्यक्ष से लोकेशन की जानकारी ली, तो उन्हें गलत सूचना दी गई। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि रोड होल्डअप की इस घटना को छिपाने की मंशा से थानाध्यक्ष ने एसपी तक को गुमराह कर दिया।

वारदात के बाद भी पुलिस को अलर्ट न देख एसपी ने नाराजगी जताई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने मानपुर थानाध्यक्ष धनेश प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि थानाध्यक्ष पद पर अभी नई तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


उधर, लूटपाट को लेकर गुलजार पुरवा निवासी लकड़ी ठेकेदार नासिर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने नासिर की तहरीर पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम समाचार भेजे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें