फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस शवों पर पैर रख रिक्शे पर बैठा सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस शवों पर पैर रख रिक्शे पर बैठा सफाईकर्मी
विज्ञापन


रायबरेली। शहर में रविवार को सड़क पर जा रहे एक रिक्शे को देख लोग सन्न रह गए। इस रिक्शे के पायदान पर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे दो लावारिस शव रखे थे और सफाई कर्मचारी शवों पर ही पैर रखे बैठा था।

शवों के साथ इस अमानवीय हरकत की किसी राहगीर ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तो पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन


रायबरेली-डीह मार्ग पर पीएसी के पास पोस्टमार्टम हाउस है। रविवार को एक रिक्शे पर दो लावारिस शवों को पायदान पर रखकर एक सफाई कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस ले जा रहा था।
विज्ञापन


वह शवों पर ही पैर रखकर रिक्शे पर बैठा था। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि, रिक्शे पर शवों को लादकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाना गलत नहीं है।

मगर इस तरह से उस पर पैर रखकर सफाई कर्मचारी का बैठना अमानवीय है। सीओ सदर को प्रकरण की जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें