फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत का विरोध, निर्देशक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पद्मावत फिल्म के विरोध में गुरुवार को सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। पैदल मार्च कर डीएम तिराहे पर निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई। महज एक सिनेमाहाल होने के बाद भी फिल्म जिले में नहीं लगाई गई। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

फिल्म पद्मावत का विरोध जिले में जारी रहा। बहराइच में लगभग सभी सिनेमाघर बंद हो चुके हैं। राजा पयागपुर यशुवेंद्र विक्रम सिंह द्वारा संचालित चित्रशाला थियेटर में फिल्म लगाने को पहले से ही मना कर दिया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में फिल्म यहां नहीं दिखाई जाएगी। इसके बावजूद सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन जारी रखा। सर्व समाज की ओर से अस्पताल चौराहे से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

डीएम तिराहे पर लोगों ने निर्देशक का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के बाहर नारेबाजी की।

नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान देवानंद सिंह देवा, संजीव शर्मा, राजेश जायसवाल, अंकित तिवारी, अरुण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें