फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से लूट का प्रयास, विरोध पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सेल्समैन से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर बदमाशों में उस पर फायर झोंक दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हमले से सेल्समैन लहूलुहान हो गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे इच्छाराम पंडित कुटमरा गांव निवासी ओमप्रकाश तिलोई कस्बा स्थित एक गैस सर्विस में काम करता है। शनिवार दोपहर तिलोई-मोहनगंज मार्ग पर स्थित आईटीआई मैदान पर गैस का वितरण कर रहा था। लगभग तीन बजे सात-आठ लोग बाइक पर सवार होकर आए और पैसे से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। बैग में गैस की बिक्री के 67,200 रुपये थे। बदमाशों ने यह रकम लूटने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने कट्टे की बट्ट से जमकर मारा पीटा और फायरिंग की। वह बाल-बाल बच गया। बदमाश सेल्समैन का मोबाइल फ ोन भी छीन ले गए। दिनदहाडे़ हुई घटना में लोगों में दहशत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहनगंज शेखर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें