फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिशंकर ने पाक उच्चायोग के अफसरों से मंत्रणा कर मोदी पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लडे़ वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने छह दिसंबर की रात्रि पाकिस्तान उच्चायोग के उच्च अधिकारियों, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं से अपने जंगपुरा स्थित निवास पर मंत्रणा की। इसके अगले ही दिन मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच आदमी कह कर संबोधित किया था।
विज्ञापन

भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने बताया कि देश को यह पता लगना चाहिए कि पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बैठक कर क्या निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान की जनता से कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री भारत और पाकिस्तान के बीच अमन चैन नहीं होने देना चाहते। इसीलिए उन को हटाइए। भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान की जनता भारत के प्रधानमंत्री को हटाएगी। उन्होंने मणिशंकर अय्यर तथा कांग्रेस के शीर्ष अन्य नेताओं के इस प्रकार के देशद्रोही कदमों की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें