फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव वेब कॉस्टिंग से जुड़ेंगे अतिसंवेदनशील प्लस बूथ -

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। निकाय चुनाव में हिंसक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व गड़बड़ी रोकने के लिए आयोग ने अति संवेदनशील प्लस बूथों को लाइव वेब कॉस्टिंग सिस्टम से जोड़ने का निर्णय लिया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आयोग का पत्र मिलने के बाद डीएम ने जिले के चिह्नित छह बूथों पर लाइव वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था के लिए संस्था को नामित किया है। नामित संस्था को मतदान के दिन पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए इंटरनेट से जोड़ने के साथ ही प्रसारित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

बीते विधानसभा चुनाव में हुई हिंसक घटनाओं व गड़बड़ी को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में अति संवेदनशील प्लस बूथों को लाइव वेब कॉस्टिंग से जोडने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आयोग का पत्र मिलने के बाद डीएम योगेश कुमार ने जिले में चिह्नित छह मतदान केंद्र की लाइव वेब कॉस्टिंग के लिए गुजरात की एक संस्था को नामित करते हुए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को पत्र भेजकर मतदान के दिन पूरी चुनावी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण करवाने का आदेश दिया है। डीएम ने चिह्नित मतदान केेंद्रों पर लाइव वेब कॉस्टिंग नहीं होने की दशा में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।

इन मतदान केंद्रों पर होगी व्यवस्था
नगर पालिका परिषद जायस का मतदान केेंद्र संख्या 12,19, 20 व 23 तथा नगर पंचायत अमेठी के मतदान केंद्र संख्या छह व नौ को जिला प्रशासन ने अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है। इन मतदान केंद्रों को लाइव वेब कॉस्टिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें