फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में पलटा ऑटो, सिपाही की मौत, तीन घायल0

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए परिवारीजनों का हंगामा, रोड जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहराइच/पयागपुर। पयागपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार एक ऑटो रिक्शा पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सिपाही घायल हो गए।

मृतक सिपाही हरदोई जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद उसके परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। मार्ग जामकर प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को चंदौली में कार्यक्रम था। उसी में जिले के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरदोई के कोतवाली देहात प्रगतिनगर निवासी उमाशंकर जायसवाल (25) पुत्र रामकरन जायसवाल, आकाश वर्मा (23) पुत्र रामप्रह्लाद, अरविंद चौरसिया (24) पुत्र रामतीरथ और हरेंद्र यादव (28) पुत्र हरिबंश की ड्यूटी लगी थी।

इन सभी को मंगलवार भोर में गोंडा से चंदौली जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। इसके चलते चारों सिपाही आधी रात के बाद ऑटो बुक कराकर गोंडा के लिए रवाना हुए। ऑटो जब गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र में बनकटा गांव के निकट पहुंचा।

तभी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। ऑटो सवार सिपाही उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश वर्मा, अरविंद चौरसिया और हरेंद्र यादव घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया।

घायल सिपाहियों की सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में हरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर मृतक सिपाही का शव जिला अस्पताल पहुंचते ही सूचना पाकर उसकी बहन वैष्णवी जायसवाल व भाई गोलू तथा परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। सभी ने जान बूझकर उमाशंकर की हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने समर्थन करते हुए अस्पताल के सामने बौद्ध परिपथ पर जाम लगा दिया।

जिससे सुबह छह बजे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। नारेबाजी भी हुई। सूचना पाकर सीओ सिटी अतुल यादव, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक एसएन तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। समुचित जांच का आश्वासन देकर लोगों को समझाकर शांत कराया।

पोस्टमार्टम के बाद एसपी ने दिया कंधा, दी श्रद्धांजलि
हादसे में दम तोड़ने वाले सिपाही उमाशंकर की मौत से पुलिस महकमा आहत दिखा। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां पर पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने स्वयं शव को कंधा दिया।

स्मृति स्थल पर शव को रखकर श्रद्धांजलि दी गई। फूलमाला अर्पित कर सभी ने मृतक के आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की क्षमता देने की ईश्वर से प्रार्थना की। सलामी भी दी गई।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि के बाद हरदोई भेजा गया शव
हादसे में दम तोड़ने वाले सिपाही उमाशंकर को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के बाद उसका शव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हरदोई जिले में पैतृक घर भेजा गया। इस मौके पर एक पुलिस टीम भी पार्थिव शरीर के साथ हरदोई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें