लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपका विधायक-आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को अर्जुनगंज मंडल के बहादुरखेड़ा में जनसुनवाई शिविर लगाया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विधायक की टीम ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों व आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, लैपटॉप योजना आदि से संबंधित कुल 24 प्रार्थना पत्र मिले, जिसमें 14 मौके पर ही निस्तारित करवाए गए। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिविर में चार वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, छह वृद्धा पेंशन तथा दो विधवा पेंशन, दो आभा कार्ड की प्रक्रिया कराई गई।
शिविर के दौरान टीएस मिश्रा हॉस्पिटल के सहयोग से 65 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच हुई, जिसमें 30 लोगों को चश्मे दिए गए। इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं को अनन्या यादव (65%), नैन्सी (64%), शनि यादव (56%), अभिषेक कुमार यादव (55%) को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बॉयज व गर्ल्स यूथ क्लब का गठन उन्हें खेलों की किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान तारा शक्ति निशुल्क रसोई के माध्यम से ग्रामीणों को ताजा और पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी , सेक्टर संयोजक दिलीप तिवारी, बूथ अध्यक्ष अजीत रावत, प्रधान रामफल पाल आदि उपस्थित रहे।
शिविर में पहुंचे लोग।
शिविर में पहुंचे लोग।
शिविर में पहुंचे लोग।
शिविर में पहुंचे लोग।