फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलविदा...जिंदगी से हार गई हूं, गुडबाय; परिवार को व्हाट्सएप पर यह मैसेज भेजकर लापता हुई किशोरी

Tue, 19 Sep 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से 16 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। उसने व्हाट्सएप पर सभी को मैसेज भेजा था। मैसेज में लिखा था कि अलविदा..जिंदगी से थक हार गईं हूं तब ये फैसला लिया है..गुडबाय..। 
विज्ञापन
किशोरी हुई लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी ने परिवार को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा...अलविदा..जिंदगी से हार गई हूं तब ये फैसला लिया है...गुडबाय..। उसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, आशियाना से भी एक किशोरी लापता हुई थी। इस मामले में भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। कृष्णानगर निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। 17 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। 

खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को परिजनों ने व्हाट्सएप पर किशोरी द्वारा भेजे गए मैसेज को दिखाया। उसका मोबाइल बंद है। उधर, आशियाना निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी भी 17 सितंबर से घर से लापता है। 
विज्ञापन


परिजनों ने एक अयान नामक युवक के खिलाफ शक के आधार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में सर्विलांस की मदद से तहकीकात जारी है। जिस मामले में युवक पर शक जाहिर किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

कक्षा 11 की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
उधर, रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना इलाके के गोविंदपुर गांव में सोमवार को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में दुपट्टे से उसका शव लटका मिला। रश्मि (17) पुत्री सुरेश कुमार गायत्री इंटर कॉलेज रुस्तमपुर की कक्षा 11 की छात्रा थी। रश्मि के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि वह घर पर ही बाहर बैठा था। 
 
विज्ञापन

परिवार में किसी के साथ उसका झगड़ा भी नहीं हुआ। रश्मि की मां मीना का कहना है कि मेरी बिटिया पढ़ने में बहुत ही अच्छी थी। पता नहीं किस कारण फांसी लगा ली। रश्मि का एक भाई और दो बहनें हैं। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें